बागपत। अखिल भारतीय लोकदल की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बयान में कहा कि भाजपा ने बागपत के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया है। सांसद के गोद लिए गांव पलड़ी में सब कुछ पहले जैसा ही है। क्षेत्र की जनता को कोई लाभ नहीं पहुंचा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज राणा ने कहा कि केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को राहत दी गई है।