फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का बढ़ा किराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज का बढ़ा किराया वापस
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर परतापुर में निर्माण कार्य के चलते हुए रूट डायवर्जन से बढ़ा रोडवेज किराया वापस हो गया। आज से यात्रियों को दिल्ली से आने वाली सभी बसों में सामान्य किराया 62 रुपये ही देना होगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे के परतापुर में बनाए जाने वाले कट के चलते दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को यहां की बजाय करीब एक किलोमीटर आगे से मुड़कर आना पड़ रहा था। मार्ग की दूरी बढ़ने के चलते रोडवेज ने इन बसों के किराये में चार रुपये का इजाफा कर दिया था। यानि 62 रुपये का किराया 66 रुपये हो गया था। मेरठ से दिल्ली जाने वाली बसों का किराया 62 रुपये ही लिया जा रहा था। परतापुर कट का कार्य पूरा होने पर दिल्ली से आने वाली बसों को अब यहीं से फ्लाईओवर पर चढ़ने दिया जा रहा है। इसके चलते विभाग ने बढ़ा चार रुपये किराया वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें