उप्र डीएए के अध्यक्ष बने मेरठ के आशुतोष भल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी चार वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मेरठ के भल्ला इंटरनेशनल के निदेशक आशुतोष भल्ला को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मेरठ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह को बुलंदशहर महिला आयोग का चेयरमैन नियुक्त चुना गया। जिला बुलंदशहर के अध्यक्ष आईपीएस दीपक कुमार को एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के ऑब्जर्वर आनंदेश्वर पांडेय, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर एमके पाठक, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टर जितेंद्र यादव ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। आशुतोष भल्ला ने उत्तर प्रदेश में एथलेटिक्स को तेजी से विकसित करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश को एथलेटिक्स में पूर्ण रूप से डोप फ्री एवं ओवरेज की समस्या से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, सचिव अनु कुमार, टेकिभनकल कोच विवेक मलिक, कोच गौरव त्यागी, मनोज मलिक, सविता, अंकुर, कोमल कुमार, सरगोश नेहरा ने खुशी व्यक्त की।