सकौती पशु चिकित्सालय की टीम ने किया उपचार
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। ग्राम कपसाड़ स्थित गोशाला में सकौती पशु चिकित्सालय की टीम ने बुधवार को सभी गोवंशीय पशुओं की पहचान के लिए टैगिंग की। वहीं, बीमार पशुओं का उपचार किया। गोशाला को अनुदान दिलाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कीं।
सकौती पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस गोशाला की पशुओं की क्षमता 250 से 300 पशु है। हालांकि इस समय यहां गोवंशीय 390 पशु हैं। इस गोशाला की क्षमता बढ़ाने के लिए निर्माण चल रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश है कि जो व्यक्ति गोवंश को निराश्रित छोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त गांवों के प्रधान बेसहारा गोवंशों को पकड़कर अस्थायी आश्रय स्थल पर रखेंगे। इनकी देखभाल करने वालों को 30 रुपये प्रति पशु दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गोशाला में पशुओं की पहचान के लिए टैंगिग किया। बीमार पशुओं का उपचार किया। इस दौरान संदीप कुमार, मोहर सिंह, कौशल आदि मौजूद रहे।