मवाना। गन्ना मूल्य भुगतान समय से नहीं होने एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर मंगलवार को तहसील में आत्मदाह करेंगे। इस चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें कि किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के संचालक जिले सिंह एवं कार्यकर्ता कमल सिंह चौहान, लक्ष्मण ने बीते तहसील दिवस पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रवीणा से कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर अगले मंगलवार को तहसील में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। सोमवार को तहसील पहुंचे जिले सिंह, कमल सिंह व लक्ष्मण ने बताया कि प्रशासन ने उनकी मांगों के अनुसार अभी तक न तो गन्ना मूल्य भुगतान कराया है और न ही देरी से हुए भुगतान का ब्याज दिलाया है। जिस कारण वह मंगलवार (आज) तहसील पहुंचकर आत्मदाह करेंगे। किसानों के आत्मदाह करने की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को भी धरना जारी रहा। शौकीन गुर्जर ने किसानों की उपेक्षा करने का प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ढाई महीने से अधिक धरने पर बैठे होने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की गई। उन्होंने जल्द बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। यहां देव शर्मा, अनेश, पवन, मनवीर, राजू आदि मौजूद रहे।