निशुल्क शिविर का आयोजन
गंगानगर। आईआईएमटी लाइफ लाइन अस्पताल में बृहस्पतिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यहां गैस्ट्रो, लीवर व पित्त की थैली से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी गई। डॉ. ध्रूव जैन, डॉ. परवेज अहमद ने शिविर में भाग लिया। कुल 152 मरीजों को परामर्श दिया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुमोदन से डॉ. ध्रुव जैन ने ओपीडी की।