फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक भारत की निर्माता थीं रामाबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक भारत की निर्माता थी रामाबाई आंबेडकर: राजकुमार सागर
विज्ञापन

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि में रामाबाई आंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रख्यात बौद्ध विद्वान डॉ. चंद्रकीर्ति भंते ने कहा कि आधुनिक भारत को अंधविश्वास, अज्ञानता, जातिवाद की दलदल से निकाल कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने वाली रामाबाई आंबेडकर ने समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामाबाई आंबेडकर का जीवन बहुत साधगी से गुजरा वह हमेशा समाज के लोगों को अच्छाई की ओर ले जाने की बातें किया करती। बौद्ध विद्वान राजकुमार सागर ने कहा कि माता रामाबाई आंबेडकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पत्नी होने के साथ आप बाबा साहेब के मिशन को हमेशा प्रोत्साहित करती रहीं। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन की एक घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि एक बार जब बाबा साहेब का लिखते हुए पैन खत्म हो गया और पैसे के अभाव में वह पैन में इंक नहीं डलवा सके तो माता रामाबाई ने घर में भोजन बनाने के लिए रखे ईंधन को बेचकर बाबा साहेब के पैन की इंक लेकर आई। दीवान कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह, डॉ. रागिनी, इंद्रपाल बौद्ध, महाशय शिब्बन लाल, मास्टर संजय, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें