अश्लील क्लिप बनाकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल किया
मेरठ। स्पोर्ट्स कंपनी की मैनेजर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इंटरनेट पर क्लिप अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी ने 10-10 हजार रुपये दो बार में युवती से ले लिए। बार-बार धमकी से परेशान युवती बृहस्पतिवार को टीपीनगर थाने पहुंची। पुलिस आरोपी को उठाकर थाने ले आई।
एक युवती स्पोर्ट्स कंपनी में मैनेजर है। कंपनी के काम करने वाले जॉनी निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़ ने चार महीने पहले मैनेजर को खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। आरोप है कि युवती से दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बना ली। आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने इंस्पेक्टर को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस जॉनी को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी लगते ही एक पार्षद व दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। देर शाम तक थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद ने बताया है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। युवती के 164 के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।