फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने ठगी करने वाले को दबोचा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों से ठगी करने वाले युवक को दबोचा
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। कई माह से एजेंट बनकर दुकानों से ठगी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अर्जुन चौधरी पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी श्रद्धापुरी ने बताया कि उसकी खिर्वा रोड पर मैट्रो बाजार के नाम से दुकान है। दो दिन पूर्व उसकी दुकान पर सुखचैन निवासी गोविंदपुरी आया और उसने कहा कि वह कोका कोला कंपनी का एजेंट है। उसने अपना कार्ड भी दिखाया। उसने कंपनी की ओर से बड़ा फ्रिज दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपए जमा कराने की बात की। दुकानदार ने उसे 14 हजार रुपये दिए। आरोपी ने बुधवार को उसकी दुकान पर फ्रिज भिजवाने का वायदा किया था। आरोपी बृहस्पतिवार तक भी नहीं पहुंचा। जब दुकानदार अर्जुन उसके घर पहुंचा तो पता चला वह यहां पर किराए पर रहता है। इस बीच उसकी मुलाकात मोदीपुरम निवासी सचिन से हुई जो सुखचैन की तलाश में घूम रहा था। पूछने पर सचिन ने बताया कि उसकी मोदीपुरम में दूध की डेयरी है। एक सप्ताह पूर्व सुखचैन उसकी डेयरी पर अपने साथ कई युवकों को लेकर आया था और कहा कि उसकी एक यूनिवर्सिटी में कैंटीन है। उसके लिए आरोपी उससे 45 किलो पनीर, छह किलो. घी, चार किलो क्रीम आदि सहित करीब 25 हजार रुपये का सामान ले गया था और पैसे दो दिन में पहुंचाने के लिए कहा था। बाकी वह अब तक पैसे देने नहीं आया। इसी बीच उन्हें आरोपी युवक मिल गया। दोनों ने उसे दबोच लिया। दुकानदारों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी दिन से दुकानदारों से ठगी कर रहा है। दोनों दुकानदारों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
एजेंट बनकर दुकानदार से ठगी कर रहा था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें