फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में रक्षा बंधन पर जगह-जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी के पास किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मुजफ्फरनगर के मुकंदपुर गांव निवासी मनोज और उसकी पत्नी रेखा घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बड़ौत निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। दूसरी दुर्घटना मेरठ-बागपत मार्ग पर डौला गांव के पास हुई। हरियाणा के बहालगढ़ निवासी नरेश बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में शामली जनपद के ऊन गांव निवासी गौरव व उसका दोस्त सागर घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दिल्ली निवासी विकास, उसका भतीजे मोनू व कल्लू भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चमरावल रोड पर अहेड़ा गांव से आगे बाइक सवार गाजियाबाद निवासी सद्दाम व खुर्शेद को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें