फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में हत्या करने वाले को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गांव में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने उसके पिता अरशद की हत्या करने के आरोपी इमरान को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बकरीद पर इस वारदात को लेकर तनावपूर्ण माहौल के बीच गांव में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने इमरान के दोनों भाइयों और पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। तीनों हिरासत में हैं। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर दूसरे दिन भी हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। वहीं, यह मामला बुधवार को लखनऊ तक गूंजा। सोशल साइट पर भी चर्चाएं चलती रहीं। डीजीपी मुख्यालय से इस वारदात के बारे में पूछा गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने तर्क दिया कि वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने छेड़खानी की बात नहीं बताई थी। रिपोर्ट में भी नहीं लिखकर दी। बुधवार सुबह पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ के विरोध में हत्या होना बताया।
बेवजह तूल दे रहे कुछ लोग
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार हत्याकांड में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी मोहल्ले का है। छेड़खानी की शिकायत पहले पुलिस से कभी नहीं हुई। कुछ लोग इसे बेवजह तूल दे रहे हैं। लोगों ने अफवाह फैलायी कि छेड़छाड़ की शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला से जांच कराई गई, जिसमें यह सब फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
लिसाड़ी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर की थी युवती के पिता की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें