फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने सड़क निर्माण किया शुरू, सीवर लाइन के लिए की खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर एक्सटेंशन से किला परीक्षितगढ़ तक 800 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए मंगलवार को एमडीए ने खुदाई का काम शुरू कर दिया। जेसीबी से सड़क किनारे डलने वाली सीवर लाइन के लिए खुदाई की गई। वहीं, अधूरे पड़े डिवाइडर की सफाई की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन

मवाना रोड से किला परीक्षितगढ़ रोड तक करीब तीन किमी. तक सड़क बननी है। राधागार्डन नाले के बराबर से जाने वाली डिवाइडर रोड के लिए किसानों से कब्जा मुक्त कराई गई। भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को एमडीए के अधिकारियों ने रोड के बराबर में सीवर लाइन के लिए खुदाई करवाई। जेसीबी मशीन से खुदाई की गई। मौके पर अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक पहले सीवर लाइन बनाने के बाद दोनो ओर सर्विस रोड बनाई जाएगी। वहीं मुख्य सड़क के लिए दोनों साइड सात-सात व डिवाईडर के लिए चार फीट की जगह छोड़ी जाएगी। इस रोड पर सर्विस लेन बनाने का काम दो माह में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें