फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में छात्रों के लिए गुणकारी कक्षाओं का सीधा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी द्वारा सभी डीपीएस में विद्यार्थियों को अतिरिक्त लाभ पहुंचाने के लिए विशेष ‘गुणकारी (वर्चुअल) कक्षाओं’ का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। कक्षा नौ एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए इन कक्षाओं का प्रसारण दिल्ली से शीर्ष रैंकिंग डीपीएस के अनुभवी अध्यापकों द्वारा डीपीएस सोसाइटी के निर्देशानुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इनके अंतर्गत अंग्रेजी एवं गणित विषय की जानकारी दी जा रही है। स्कूल की प्राचार्या सविता चड्ढा ने इस आयोजन के लिए डीपीएस सोसाइटी की सराहना करते हुए इससे होने वाले लाभों के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों को सफलता की ओर बढ़ाते हैं। यह आयोजन सार्थक एवं प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें