बागपत। एसपी ने ग्राम्य विकास एवं ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जैन इंटर कॉलेज, श्री यमुना इंटर कॉलेज, शील चंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, हॉली चाइल्ड एकेडमी में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इसका सेवन न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो