चांदीनगर (बागपत)। फूंका ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली कटौती को लेकर रटौल की महिलाओं ने बिजलीघर में जेई का घेराव किया। इसको लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया सरकार ने 24 से 48 घंटे में फूंके ट्रांसफार्मरों को बदलने के निर्देश दिए। यहां पर इसका पालन नहीं हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों को गुस्सा फूट गया। महिलाओं ने बिजलीघर में हंगामा करकर जेई का घेराव किया। जल्द दोनों समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इसमें नगमा, सन्नो, रुकसाना, नाजमा, उमरझा आदि रहे। ब्यूरो