मेरठ। बृहस्पतिवार को पीवीवीएनएल के खिलाड़ियों ने पावर सेक्टर की 44वीं अंतर डिस्काम परियोजना प्रतियोगिता 2017-18 की ओवरऑल चैंपियंस ट्राफी एमडी आशुतोष निरंजन को सौंपी। इस मौके पर आशुतोष निरंजन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। आगामी 23 जून को कंपनी में मनाए जाने वाले स्पोर्ट्स डे को धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी अलका तोमर, राजेश चौधरी, बिजेंद्र सिंह, मांगेराम, जतन सिंह, अवनेंद्र सिंह आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।