बिजली चोरी कर रहे 44 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। पीवीवीएनएल द्वारा चलाए जा रहे मास रेड अभियान के तहत मेरठ जोन मेें 44 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते मिली। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय मवाना के अधिशासी अभियंता एसके निर्भय के नेतृत्व में चले अभियान में पांच टीमों ने 175 कनेक्शन चेक किए। इसमें 44 कनेक्शनों में बिजली चोरी होेते मिली।