फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी में छापामारी के दौरान मिले 200 बाहरी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपस की लाइब्रेरी में मिले 200 बाहरी युवक
विज्ञापन

मेरठ।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस बाहरी युवकों का अड्डा बन गया है। यहां की सेंट्रल लाइब्रेरी में दो अप्रैल को तोड़फोड़ किए जाने के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। यही कारण रहा कि यहां निक्कर और चप्पल पहने युवक रोजाना सिर्फ कूलर की हवा खाने के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को लाइब्रेरी में चीफ प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार ने छापेमारी की तो दो सौ से ज्यादा बाहरी युवक बैठे मिले। सोमवार से जो भी बाहरी युवक यहां मिलेगा उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी कैंपस की लाइब्रेरी में साढ़े सात सौ छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को दो तरह के कार्ड दिए गए हैं। एक कार्ड व्हाइट है और दूसरा येलो। व्हाइट कार्ड कैंपस में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए हैं, जबकि येलो कार्ड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के उन छात्रों के हैं, जो पीएचडी कर रहे हैं। कुछ समय पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लाइब्रेरी में छापेमारी करके ढाई सौ से ज्यादा बाहरी युवकों को चेतावनी देकर बाहर निकाल दिया था। लेकिन अब फिर से बाहरी युवकों का आना फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रोक्टोरियल बोर्ड के प्रो. रविंद्र, प्रदीप चौधरी, डॉ. यशवेंद्र और लाइब्रेरी अध्यक्ष डॉ. जेएस सिद्दीकी ने लाइब्रेरी में छापामारी की। इस वक्त यहां पर दो सौ से ज्यादा बाहरी युवक बैठे मिले। इनमें से कई तो ऐसे थे जिन्होंने 12वीं भी पास नहीं की हुई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि सोमवार से कोई बाहरी मिला तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह और रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने जब बाहर बैठे गार्डों से बाहरी युवकों के बारे में पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


होमगार्डों की लापरवाही के बारे में कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। सिक्योरिटी बदलने के बारे में विचार किया जा रहा है। सोमवार से जो बाहरी युवक लाइब्रेरी में मिला उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। डॉ. भूपेंद्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें