जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया ज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री से संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक सौंपा। प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत स्टाफ का पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण बाध्य होकर धरना देने को मजबूर हैं। इसके अलावा प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में साल 2014-15 और इसके बाद नियुक्त एलटी ग्रेड के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तीन-चार से वेतन अटका हुआ है।