फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की अराधना का दिया उपदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव की अराधना का दिया उपदेश
विज्ञापन

मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट लालकुर्ती के तत्वावधान में जारी शिव महापुराण कथा के 14 वें दिन कथा व्यास पं.हरीश उनियाल ने बताया कि क्षुव राजा और दधीची ऋषि के मध्य वाद विवाद हो गया। क्षुव ने बज्र का प्रहार कर दधीचि को मार दिया तो उन्होंने तत्काल शुक्राचार्य कर स्मरण किया। शुक्राचार्य ने मृतसंजीवनी विधा के प्रभाव से जीवित कर दिया। इसके बाद उन्होंने दधीचि को महा मृत्युंजय मंत्र की दीक्षा देकर भगवान शिव की अराधना का उपदेश दिया कि भगवान शिव ही सर्वज्ञ सर्व शक्तिमान हैं जिस पर भगवान शिव की कृपा है। उसे सारे ब्राह्मांड में किसी का डर नहीं वह निर्भय हो जाता है। कार्यक्रम में यजमान के रूप में पूजन करने का सौभाग्य पूनम उनियाल व पूनम सोनकर को प्राप्त हुआ इसके बाद भजनों के माध्यम से भोले बाबा को रिझाया गया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने सभी भक्तों को सावन माह प्रारंभ होने की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें