फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में होती मिली नकल, कई कॉलेजों की मिल रही शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में होती मिली नकल, कैमरे में नहीं लगे
विज्ञापन

मेरठ।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में चल रहीं परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को बुलंदशहर के जीसी कॉलेज में छापेमारी को गए फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम को कॉलेज में नकल होती मिली। बिना सीसीटीवी वाले कमरे में परीक्षा हो रही थी। सिटिंग प्लान नहीं था। कक्ष निरीक्षकों की संख्या भी बेहद कम मिली। इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं कॉलेज का सेंटर रद्द किए जाने की बात कही जा रही है।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में 13 मार्च से मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। इस बार नकल रोकने को सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉयड बनाने के साथ यूनिवर्सिटी में भी छह फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन किया था। मंगलवार को यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बुलंदशहर के जीसी डिग्री कॉलेज में छापेमारी की तो यहां पर बिना सीसीटीवी कैमरे वाले कमरे में परीक्षा दिलाई जा रही थी। पांच छात्रों को स्क्वायड ने नकल करते रंगे हाथों दबोच लिया। जिन्हें प्राचार्य बना रखा है, उनकी उम्र भी 80 साल से ज्यादा थी। कॉलेज में भारी अनियमितताएं मिलने पर फ्लाइंग पूरी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को दे दी है। परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद का कहना है कि कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर और बागपत के कॉलेजों में नकल की शिकायतें
बुलंदशहर के कई दूसरे कॉलेजों में भी नकल की शिकायतें मिल रही हैं। इसी के साथ बागपत के कई सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी अनियमितताओं की शिकायतें आ रही हैं। इसको लेकर कुलपति सभी जिलों के नोडल अफसरों को निर्देश दे चुके हैं कि कॉलेजों में औचक छापेमारी करें। बता दें कि क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी भी कॉलेजों में नकल की बात को लेकर एसटीएफ को लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें