मेरठ। शिवपुरम के दर्जनों महिलाएं-पुरुष बुधवार रात टीपी नगर थाने पहुंचे। प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी बस्ती में रेलवे लाइन के किनारे घरों में कई डेरियां है। डेरी वाले रेल लाइन के किनारे गोबर डालते हैं। दुर्गंध की वजह से वहां से निकलना भी दूभर हो गया है। विरोध करने पर डेरी संचालक लड़ने को आते लोगों ने डेरियों को बस्ती से बाहर कराने की मांग की। विनोद, वेदप्रकाश, टिंकू आदि मौजूद रहे।