फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइल कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आरजी पीजी कॉलेज, एनएएस, डीएवी, सुभारती विवि, शोभित विवि, मदरहुड विवि, श्रीराम विवि, मंगलम विवि की छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका डॉ. नीलिमा गुप्ता, डीएमएल अग्रवाल, डॉ. सपना शर्मा व डॉ. बबीता की रही। पोस्टर प्रतियोगिता में अक्सा प्रथम, ऐश द्वितीय, नाजिश तृतीय स्थान पर रहीं। अमरीन ने सांत्वना पुरस्कार जीता। मॉडल प्रतियोगिता में निशा अंसारी प्रथम, पिंकी जौहरी द्वितीय और श्रेया जैन तृतीय विजेता रहीं। सांत्वना पुरस्कार सपना किरन को मिला। अतिथि वक्ता डॉ. एमएल अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. ममता सिंह ने किया। डॉ. कविता गर्ग व अंजू जैन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें