फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में 15 नलकूपों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरपुड़ा में 15 नलकूपों में चोरी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के जंगल में शुक्रवार की रात बदमाश 15 नलकूपों में नकब लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के जंगल में किसान पुष्पेंद्र, जयपाल सिंह, ध्यान सिंह, सतपाल सिंह, विनोद, देवी सिंह, चांदवीर, धर्मवीर, नैन सिंह समेत 15 किसानों के नलकूपों में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने नकब लगाकर स्टार्टर विद्युत केबिल व अन्य बिजली के उपकरण चोरी कर ले गए। शनिवार को जब किसान अपने नलकूपों पर गए तो दीवारों में नकब लगे हुए थे। पीड़ित किसानों ने दोघट थाने पर पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र में आए दिन नलकूपों में हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने इनके खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें