फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ाया नो एंट्री का प्लान, दौडे़ भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में जाम से निबटने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा भारी वाहनों को तीन शिफ्टों में रोकने का प्लान पहले दिन कुछ गड़बड़ा गया। पुलिस तैनात तो रही। लेकिन कई जगह मालवाहक वाहन घुस आए। ‘अमर उजाला’ ने दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे की शिफ्ट में शहर के अलग-अलग स्थानों पर इस व्यवस्था को परखा। पुलिस कर्मी सुस्त रहे। इसका फायदा ट्रक चालकों ने उठाया और नो एंट्री टाइम में भारी और मालवाहक वाहन खूब दौड़े।
विज्ञापन

बागपत रोड टीपी नगर तिराहा
बागपत रोड की ओर से कई माल वाहक वाहन आ रहे थे। टीपी नगर थाने के सामने से ही ये वाहन गुजरे। लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। तिराहे पर ही दो पुलिसकर्मी एक कोने में खोखे में बैठे बातचीत कर रहे थे।
हापुड़ रोड, बिजली बंबा मोड़
हापुड़ रोड की ओर से आ रहे कई ट्रक, कैंटर आदि शहर के अंदर जा रहे थे। मोड़ पर बनी पुलिस चौकी के सामने से ही कई वाहन बाईपास की तरफ घुसे। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखने के बावजूद नहीं रोका।
विज्ञापन

गढ़ रोड, तेजगढ़ी चौराहा
गढ़ रोड स्थित तेजगढ़ी चौराहे पर माल से लदे कई ट्रक और कैंटर गुजर रहे थे। लेकिन इन्हें रोकने की कोशिश पुलिस नहीं कर रही थी। इसी बीच एक ट्रक को पुलिसकर्मी ने हाथ दिया। लेकिन चालक ने वाहन दौड़ा दिया और पुलिसकर्मी देखता रह गया।
एल ब्लॉक चौराहा
एल ब्लॉक चौराहे पर भी भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे थे। माल से लदे कई वाहन शहर के अंदर जा रहे थे। लेकिन रोकने वाला कोई नहीं था।
दिल्ली रोड, परतापुर फ्लाईओवर, रिठानी
दिल्ली की ओर से आने वाले कई वाहन पुलिस चौकी के पास से ही शहर में घुसे। लेकिन इन्हें भी रोकने की कोशिश पुलिसकर्मियों ने नहीं की। दिल्ली रोड पर रिठानी और शॉप्रिक्स मॉल के पास से कई ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर की ओर बेरोकटोक जा रहे थे। इस कारण टीपी नगर गेट के सामने कट पर कई बार जाम लगा।
ये भी एक वजह
टीएसआई डीडी दीक्षित के अनुसार बुधवार सुबह नो एंट्री के वक्त हापुड़ रोड पर कई भारी वाहन शहर मेें आ रहे थे। चेक करने पर पता चला कि उन्हें खरखौदा या रास्ते में पड़ी चौकियों पर नहीं रोका गया। ये व्यवस्था तभी कारगर होगी जब थानों की पुलिस भी पूरा सहयोग करे। बाहरी क्षेत्र की चौकियों पर नो एंट्री होते ही इन वाहनों को रोका जाए। ट्रैफिक पुलिस अब इन वाहनों को रोकने के लिए कुछ प्वाइंट तय कर वहां ड्यूटी लगाएगी। पीक ऑवर्स में दिल्ली रोड, टीपी नगर में भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस अवधि में कोई छूट नही होगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार इस सिस्टम में वाहन रोकने के लिए चिह्नित सभी प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। संबंधित थानों से भी पुलिसकर्मियों का ड्यूटी चार्ट मांगा गया है। जहां से भी नो एंट्री में वाहन निकलेगा, वहां तैनात पुलिस कर्मी पर कार्रवाई होगी। अभी शुरूआत है, दो चार दिन में इसका प्रभाव नजर आएगा।
विज्ञापन


इन प्वाइंटों पर वाहन रोकने की तैयारी
बिजली बंबा बाईपास
शॉप्रिक्स मॉल
बागपत रोड फ्लाईओवर
रोहटा रोड फ्लाईओवर
कंकरखेड़ा फ्लाईओवर
मोदीपुरम फ्लाईओवर
इन तीन शिफ्टों में नहीं भारी वाहनों की एंट्री
सुबह 9-11 बजे
दोपहर 1 से 3 बजे
शाम 5 से रात 8 बजे तक

खास बातें:
बुधवार से लागू हुआ था शहर में तीन शिफ्टों में नो एंट्री लागू करने का प्लान
नो एंट्री के समय भी घुस गए मालवाहक वाहन
शुरू में पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी पर अब हुई सुस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें