मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भारतीय विकास परिषद योग शाखा द्वारा मोटिवेशनल काउंसिलिंग प्रोजेक्ट ‘मुझे पंख दे दो’ कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया और पढ़ाई केगुणों केबारे में बताया। इस दौरान प्रांतीय चेयरमैन अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या डॉ. नीलम, प्रांतीय चेयरमैन अशोक गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, राजेश रस्तोगी, आशीष जैन, विष्णु अग्रवाल और सुभाष चंद गुप्ता आदि रहे।