मेरठ। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आज शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मनसबिया कालोनी ईदगाह रोड स्थित सैय्यद जहीर आलम के आवास से मातमी जुलूस बरामद होगा। जुलूस में जुलजुनाह, अलम मुबारक, झूला और ताबूत शामिल होंगे। जुलूस मनसबिया करबला पहुंचेगा। मासूम असगर के अनुसार जुलूस की तैयारी से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए अनुमति प्रदान करने के लिए पत्र सौंपा गया है।