राष्ट्र को महान बनने के लिए जरूर करें मतदान
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मतदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन पृथ्वी भवन कालूराम प्रेक्षागृह में किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा और तरुण चौहान ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद विद्यार्थियों ने मतदान पर अपने-अपने विचार रखे। सभी ने कहा मतदान जरूर करना चाहिए। डॉ. विद्योत्तमा ने कहा सभी लोग जब मतदान करेंगे तभी राष्ट्र महान बनेगा। प्रकाश राणा, संजय चौहान, दिनेश प्रधान, डॉ. उमलेश मौजूद रहे।