फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भैसाली बस अड्डा बन रहा जाम का कारण
विज्ञापन

मेरठ। शनिवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान परतापुर तिराहे से भैसाली बस अड्डे के बीच रोडवेज की बस नहीं चली तो पूरी यातायात व्यवस्था में सुधार रहा। कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं होने से वाहन चालकों ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन

शनिवार कोदिल्ली रोड पर दोपहर तीन बजे तक जाम नहीं रहा, क्योंकि रोडवेज की बस दिल्ली रोड से कंकरखेड़ा बाईपास की तरफ डायवर्ट कर दी थीं। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने कहा कि भैसाली बस अड्डे के कारण दिल्ली रोड पर जाम लगता है। यदि भैसाली बस अड्डा शहर से बाहर हो जाए तो दिल्ली रोड के जाम से निजात मिल सकती है। रोडवेज बसों के चालक बीच सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाते व बस से उतारते हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। जिन स्थानों पर दिल्ली रोड पर जाम लगता है, उनमें भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, मंडी गेट और बिजली बंबा तिराहा जाम के प्वाइंट हैं। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर करने के लिए डीएम और मंडलायुक्त को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
पुलिस अफसरों ने माना कि रोडवेज की बसों की कारण बिगड़ती है यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें