फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्री इन में हुई क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस के लिए हुई केक मिक्सिंग सेरेमनी
विज्ञापन

मेरठ। क्रिसमस पर बनने वाले विशेष प्लम केक के लिए बुधवार को केक मिक्सिंग सेरेमनी हुई। दिल्ली रोड स्थित होटल कंट्री इन में क्रिसमस केक के लिए सूखे मेवे व नट्स को लिकर में मिलाकर रखा गया। होटल के फू ड एंड बेवरेज मैनेजर शुभाशीष दास ने बताया कि 20 दिसंबर को केक बनाकर तैयार करेंगे। केक में वास्तविक जायका लाने के लिए सूखे मेवों (काजू, अखरोट, पिस्ता, बादाम, किशमिश, चैरी) को लगभग 25 दिन पहले लिकर में भिगोकर रखना होता है ताकि मेवों में लिकर का स्वाद आ जाए। भीगकर फूले मेेवे, गरम मसालों के साथ मिलाकर केक तैयार होता है। क्रिसमस केक की सदियों से यही रेसिपी चली आ रही है। क्रिसमस पर सर्दी अधिक होती है तो लोग क्रिसमस मनाते हुए ये केक खाएं। केेक में पड़े हुए मेवे व गरम मसाले इम्युनिटी बढ़ाते हैं और सर्दी से बचाव करते हैं। एग्जक्यूटिव शेफ सोबीराम बंदुनी ने कहा कि क्रिसमस केक में मेवे, गरम मसाले का बहुतायत में प्रयोग मौसम क ी तासीर के कारण होता है। इसलिए 25 दिन पहले केक मिक्सिंग सेरेमनी होती है। होटल के जर्नल मैनेजर योगेश धीमान आदि सेरेमनी में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें