बागपत देहात क्षेत्र में भी पॉलीथिन के खिलाफ अभियान जारी
बागपत। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका और नगर पंचायत के अलावा देहात में भी पॉलीथिन के खिलाफ अधिकारी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अधिकारी शहर के मुख्य बाजार में दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से पॉलीथिन के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को भी पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया है। उन्होंने दुकानदारों से कहा पॉलीथिन के प्रयोग पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है, भविष्य ेमं यदि कोई दुकान दार पॉलीथिन का प्रयोग करता पकड़ा गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें सजा और जुर्माना की व्यवस्था है। दूसरी तरफ डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षण संस्थाओं को स्कूल और कॉलेज के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों में संस्थान में संगोष्ठी करके बच्चों को पॉलीथिन के होने वाले नुकसान के बारे में बताने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा यदि बच्चों जागरूक होंगे तो पॉलीथिन जुटकारा मिलेगा।