फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैला में

विज्ञापन
विज्ञापन
खैला में किसान से तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

चांदीनगर ( बागपत)। क्षेत्र के खैला मार्ग पर समाधि के पास बाइक सवार तीन बदमाशों दिन दहाड़े किसान से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घंटों तलाश की, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

लहचौड़ा निवासी किसान ईश्वर सिंह बड़ागांव में स्थित सिंडिकेट बैक से एक लाख रुपये अपने खाते से निकालकर साइकिल से खैला सोसायटी पर जमा कराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही खैला गांव से पहले समाधि के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने किसी तरह चांदीनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों खेतों में कॉबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने बताया हो सकता है बदमाश बैंक से उनके पीछे लगे हो। पुलिस पीड़ित को लेकर बैंक में पहुंची और सीटीसीवी फुटेज खंगाली। उधर, चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा लूट का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें