मेरठ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलेटिक्स सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका जिला स्तरीय ट्रायल 17 सितंबर सुबह 8 बजे होगा। जबकि मंडलीय स्तरीय एथलेटिक्स सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका का ट्रायल 19 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा।
चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता बुलंदशहर में 23 व 24 सितंबर को खेलेंगे। जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता आगरा में 28 व 29 सितंबर को खेलेंगे। आरएसओ के अनुसार ट्रायल्स के आधार पर मंडलीय टीमों का चयन होगा। ट्रायल्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सब जूनियर में जन्म तिथि 6 नवंबर 2001 से 5 नवंबर 2003 के बीच होगी। जूनियर के लिए 6 नवंबर 1999 से 5 नवंबर 2001 के मध्य होगी।