मेरठ। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ने के सवाल पर कहा कि इसमें दिक्कत इसलिए आई, क्योंकि मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्यकर्मियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के इंजेक्शन नहीं लगाए गए, जबकि इसके आदेश दे दिए गए थे। उनके संपर्क में जो लोग आए, इससे दिक्कत बढ़ी।
उन्होंने कहा कि हालांकि अब इसमें काफी कमी आई है। यह वेक्टर बोर्न डिसीज है। मौसम के आधार पर आती है। इसकी तैयारी कर ली गई है। स्वाइन फ्लू वार्ड बनाए गए हैं। टेमी फ्लू की दवाइयां पर्याप्त हैं। इसे रोकने के प्रयास जारी हैं। कहा कि स्वाइन फ्लू का असर मेरठ, गौतमबुद्धनगर और लखनऊ में है। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। रेपिड रेस्पांस टीमें बनाई गई हैं।
- कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं लगाए गए बचाव के इंजेक्शन