बेटियों को जरूर भेजें स्कूल
मेरठ। मंसूरी समाज वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को घंटाघर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बैठक का आयोजन किया। इसमें समाज की एकता पर पदाधिकारियों ने बल दिया। इसके अलावा शहर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर अबरार व कासिफ मंसूरी को नामित किया गया। मुख्य अतिथि आबाद मंसूरी ने कहा कि अभी हम लोग कमरों में बैठकर अपनी बात रखते हैं। अगर सड़क पर निकलेंगे तभी हमें हमारा हक मिलेगा। समाज में तालीम की कमी है, उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। खास तौर पर बेटियों को जरूर स्कूल भेजें। उन्होने बताया कि सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर, बुलंदशहर इत्यादि जिलों में सोसाइटी की कमेटी का गठन हो गया है। बैठक में उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, महानगर अध्यक्ष जुनैद, इकबाल बिरयानी वाले, सलाउद्दीन, नसीम मीरापुर, सलीम खतौली, यूसुफ, आकिब, इमरान, मोइन, अमीर उर्फ छोटे, प्रदेश प्रवक्ता लियाकत मंसूरी आदि मौजूद रहे।