फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर सफाई को लेकर डीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ईदुल-अजहा पर ठेके बंद करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। शहर की जमियत उलमा शाखा के पदाधिकारियों ने सोमवार को ईदुल-अजहा पर साफ-सफाई को लेकर डीएम समीर वर्मा से मुलाकात की। जमियत उलमा के शहर अध्यक्ष नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि 2 सितंबर को बकरीद मनाई जाएगी। उन्होंने ईद के दिन शराब के ठेकों को बंद करने की मांग की। इसके अलावा पदाधिकारियों ने पानी, बिजली, शाही ईदगाह और अन्य मस्जिदों के खराब रास्तों सहित कई मुद्दों से डीएम को अवगत कराया। त्योहार के दौरान पुलिस, सिविल डिफेंस की विशेष ड्यूटी लगाने को कहा। डीएम समीर वर्मा ने ईदुल-अजहा पर सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जमियत उलमा के महामंत्री कारी मौ. सलमान कासमी, प्रवक्ता सैयद मो. इमरान, मो. हनीफ कुरैशी, सैयद अजहर अली, हाजी इमरान सिद्दीकी, मो. अयूब अंसारी, हाजी इरशाद कुरैशी, फारूख अंसारी, मो. साबिर खान, इकराम इलाही, अखतर आलम, हाजी शीराज, इस्लामुद्दीन गाजी, अलमास अजीम, एस खालिद, मौलाना शाहनवाज, मौलाना इमरान, मुफ्ती यामीन, मुफ्ती शाहजहां, मौलाना अलीमुद्दीन, मुफ्ती अफीफुल्ला, मुफ्ती कुर्बान, मौलाना शकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें