फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों समेत 31 को स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों समेत स्वाइन फ्लू के 31 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ के 26 हैं, जबकि पांच दूसरे जिलों से हैं। मेरठ में अब तक 181 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से शनिवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ से सुनील निवासी राजेंद्र नगर, ललिता निवासी हाइडिल कालोनी, चार वर्षीय आध्या निवासी शीलकुंज रुड़की रोड, जाकिर निवासी श्यामनगर, सात वर्षीय आरध्या निवासी सुभाष नगर, सुनीता सिंह निवासी मेडिकल, अनमोल त्यागी निवासी प्रभात नगर, एक वर्षीय कन्हैया निवासी मोदीनगर, चार वर्षीय फातिमा निवासी गंगानगर हैं। इनके अलावा डॉ. अनुरिता सिंह दिव्य ज्योति हॉस्पिटल, डॉ. पीपीएस चौहान निवासी सम्राट एंकलेव गढ़ रोड, 16 महीने का उज्ज्वल निवासी रामबाग कालोनी, आठ वर्षीय सराह निवासी शास्त्रीनगर, अंकिता निवासी दुर्गापुरा बागपत रोड, विनय निवासी सिखेरा गढ़, कामिल निवासी भावनपुर, चार वर्षीय आदी निवासी मोदीपुरम, सावित्री निवासी जागृति विहार, रविंद्र कुमार सिंघल निवासी बेगमबाग, शहाना निवासी गोलाकुआं मार्केट, इला त्यागी निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड, डॉ. जगदीप सिंघल निवासी शिवालिक कालोनी, चंद्रपाल सिंह निवासी झिलोकर, चार वर्षीय वैदिक मित्तल और छह वर्षीय अगरिम मित्तल पुत्रगण डॉ. रोहित मित्तल निवासी मेडिकल कॉलेज कैंपस और राहुल गौतम निवासी मानसरोवर हैं। वहीं, पुष्पा निवासी मोदीनगर, इकबाल और कोमल निवासी मुजफ्फरनगर, नमिता और नितिन निवासी सहारनपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मेडिकल अस्पताल की लैब से अब तक 552 सैंपल में से 232 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 54 लोग दूसरे जिलों के हैं। यहां से मेरठ के 178 लोगों को पुष्टि हुई है, जबकि मेरठ के तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई है। स्वाइन फ्लू से अब तक मेरठ के 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

खास बातें
- मेरठ में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या पहुंची 182
- लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें