मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में बुधवार को 11वीं की छात्रा रिया बालियान का सम्मान किया गया। उसने गुजरात के गांधीनगर में अंडर-16 बास्केट बॉल प्रतियोगिता में शिरकत की। रिया राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुकी है। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने छात्रा को प्रमाण-पत्र सहित सम्मान राशि भी दी। प्रधानाचार्य मधु सिरोही ने रिया बालियान को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।