एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन
सरधना (ब्यूरो)। नगर के बिनौली रोड स्थित आचार्य नमि जैन सागर इंटर कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालिका वर्ग में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में कुमारी ज्योति सलावा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीता रार्धना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नर्गिस करनावल ने प्रथम, संगम करनावल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में कुमारी काजल खेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी सलावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग तश्तरी फेंक में राधा सोम खेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारती सोम खेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में श्रृयांशी आर्य खेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नर्गिस करनावल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग तश्तरी फेंक में शिखा खेड़ा ने प्रथम, वर्णिका सोम खेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक विजय बहादुर प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज सरधना, क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुधीर कुमार ने बताया कि विजेता छात्राओं को जिला स्तर पर खेलने के लिये 30 और 31 अगस्त और एक सितंबर को सलावा इंटर कॉलेज में प्रतिभाग करेंगे।