फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई आसान बना रही पल्लवी की ईमैगजीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा को रोचक बना रही ई-मैगजीन
विज्ञापन

मेरठ। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई और सिखाने की जिस सीख की तरफदारी स्व. प्रोफेसर यशपाल करते थे उस सीख का छोटा सा नमूना शहर की बेटी ने दिखाया है।
मेरठ में जन्मी पल्लवी त्यागी ने बच्चों के लिए ऑनलाइन मैगजीन लांच की है। नीव नामक ऑनलाइन मैगजीन में बच्चों को पढ़ने के रोचक तरीक ों से रूबरू कराया गया है। बकौल पल्लवी इस ई-मैगजीन को शुरू करने में पति अंशुमन का पूरा सहयोग मिला। वर्तमान में पल्लवी मेलबोर्न में रहती हैं। वहीं इन्होंने इस ई-मैगजीन को लांच किया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए कविताओं, चुटकुलों और संवादों को कार्टून चित्रों संग सजाया है। हर कविता व चुटकुले में एक संदेश है जो बच्चों को शिक्षित करेगा। पल्लवी ने बताया कि अभी पिछले दिनों ई-मैगजीन का मोबाइल एप भी लांच किया है। पल्लवी की मम्मी पूनम त्यागी मेरठ में रहकर दिव्यांग बच्चों क ो शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। पल्लवी की यह ई-मैगजीन देश के नि:शुल्क ऑनलाइन पुस्तकालय सुगम्य पुस्तकालय पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें