मेरठ। एमडीए उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव के कार्यालय में हंगामा करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का दौर जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात और कर्मचारियों की शिनाख्त करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
आरोपी नरेंद्र पुंडीर, प्रदीप राजा, ताराचंद, राजेंद्र शाह, श्रीबाबू, ईश्वर सिंह और ओमवीर चौहान को निलंबित किया गया है। दो कर्मचारी नेता पहले ही जेल जा चुके हैं, वहीं 11 कर्मचारियों को वीसी ने सोमवार को निलंबित कर दिया था। वहीं एमडीए वीसी योगेंद्र यादव ने मंगलवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मात्र तीन प्रतिशत कर्मचारी अनुशासनहीन हैं, जिनके कारण 97 प्रतिशत की छवि धूमिल नहीं की जा सकती है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने भी उन्हें ईमानदारी से काम करने का आश्वासन दिया।