मेरठ। बेगमपुल क्षेत्र के करीब 12 हजार बिजली उपभोक्ताओं को सोमवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 33 केवी बेगमपुल बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने बताया कि बिजलीघर पर रखे 8 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना है। इससे बिजलीघर की क्षमता दो एमवीए बढ़ जाएगी। यह व्यवस्था भविष्य में बिजलीघर पर बढ़ने वाले लोड को देखते हुए की जा रही है। शटडाउन के चलते बिजलीघर से जुड़े आदर्श नगर, जवाहर क्वार्टर, कल्याणी, पीएल शर्मा रोड, तिलक रोड, दिल्ली रोड, सोती गंज, गंज बाजार, तिलक पार्क, कबाड़ी बाजार, नया बाजार, रवींद्र पुरी, सदर दुर्गाबाड़ी, चाणक्यपुरी, नूनिया मोहल्ला, बंदेला कलालखाना आदि क्षेत्रों में पांच घंटे तक आपूर्ति नहीं होगी। सोने रस्तोगी ने लोगों से शटडाउन लिए जाने से पहले ही अपना काम पूरा करने की अपील की है। ब्यूरो