प्रदेश हज कमेटी द्वारा लाटरी के माध्यम से हज आवेदकों का हजयात्रा के लिए चयन किए जाने के बाद अब हज प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कमेटी द्वारा मेरठ जिले के लगभग 12 सौ हज यात्रा के लिए चयन किया गया है। जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि यात्री यात्रा खर्च की पहली किश्त 81 हजार रुपये सेंटर हज कमेटी के बैंक खाते में जमा करा दें। यात्रियों को हज प्रशिक्षण कैंप में हज करने का तरीका बताया जाएगा। नायब शहर काजी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कैंप शाही जामा मस्जिद कोतवाली, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, मदरसा नूरूल इस्लाम शाहपीर गेट और मदरसा हुसैनिया ट्यूबवेल तिराहा लिसाड़ी रोड पर आयोजित किए जाएंगे।