पहले पिता को शराब पिलाई फिर मासूम से दुष्कर्म किया
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने ग्रामीण के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उसकी सात वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर बाइक पर जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मासूम का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के पिता के साथ बैठकर शराब पी। पिता नशे में हो गया तो वह मासूम को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। वहां उसने मासूम से दुष्कर्म किया। मासूम बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों को जानकारी हुई। इससे आरोपी के खिलाफ रोष फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। उधर, मुल्हेड़ा चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। उधर, सीओ पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।