मेरठ में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत खोले गए ग्रीवांस सेल में तीन दिन में 60 शिकायतें आई हैं। इनमें अधिकांश में विद्यार्थियों ने लिखा है कि वह परीक्षा में उपस्थित था, इसके बावजूद उसे एक पेपर में या दो पेपरों में अनुपस्थिति दिखाया गया है। इनमें इंटरमीडिएट की शिकायतें ज्यादा हैं।
यूपी बोर्ड में शामिल परीक्षार्थियों की समस्या के निवारण के लिए यूपी बोर्ड के मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का गठन किया गया है। हालांकि बुधवार तक बोर्ड कार्यालय में छुट्टी होने के कारण यह सेल बृहस्पतिवार से चालू हुआ।