फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समसपुर सुरानी में चुनावी रंजिश को लेकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
समसपुर सुरानी में चुनावी रंजिश को लेकर संघर्ष
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र का समसपुर सुरानी गांव शुक्रवार सुबह गोलियां चलने से दहल उठा। दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव, फायरिंग के साथ धारदार हथियार भी चले। इसमें एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी। उन्हें गंभीर हालत में मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से दोनों पक्षों में तनाव है।
विज्ञापन

समसपुर सुरानी गांव में शुक्रवार तड़के सगीर अहमद पुत्र अब्दुल मजीद पक्ष का चुनावी रंजिश को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान गोलियां चलने की आवाज से गांव दहल उठा। दोनों तरफ से धारदार हथियार चले तथा पथराव एवं फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। जिसमें सगीर अहमद पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें जमील पुत्र मजीद व शाहरुख पुत्र दिलशाद को गोली लगी जबकि सगीर पुत्र मजीद धारदार हथियार लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी चोट आई। संघर्ष के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गोली लगने से घायलों की हालत गंभीर होती देख उन्हें मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया। इस मामले में सगीर अहमद पुत्र अब्दुल मजीद की तहरीर पर पुलिस ने इदरीश पुत्र हनीस, नसीम पुत्र हनीस, शाहनवाज पुत्र नूरूद्दीन, जोनी पुत्र वकील, फकरू पुत्र हनीस आदि के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। सगीर अहमद ने बताया कि दूसरे पक्ष से काफी समय से चुनावी रंजिश चल रही है। उसका भाई जमीर अहमद व भतीजा शाहरूख पुत्र दिलशाद घर में बैठे थे। दूसरे पक्ष से नसीम पुत्र हनीस, फकरू पुत्र हनीस, शाहनवाज पुत्र नूरद्दीन, जोनी पुत्र वकील धारदार हथियार व पिस्टल लेकर आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसके भाई जमीर अहमद व भतीजे शाहरूख को गोली लगी। एसएसआई अमित कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें