फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल के निकट बुधवार रात एक होटल पर चालक ने ट्रक खड़ा किया तथा आराम करने लगा। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जोधपुर निवासी 45 वर्षीय युवक घेवरराम पुत्र सूरजराम ट्रक चालक था। वह बुधवार रात उदयपुर से ट्रक में सामान लेकर मेरठ-करनाल हाईवे से होते हुए पंजाब जा रहा था। इसी बीच उसने नानू गंगनहर पुल के निकट ट्रक खड़ा किया और होटल पर सो गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई से मना कर दिया। हालांकि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें