फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण बचाएंगे अन्नदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पर्यावरण बचाने के लिए किसान आगे आए हैं। एक तरफ जहां जिले में 18 लाख पौधे रोपे जाएंगे वहीं, अकेले किसानों की तरफ से 10 लाख 45 हजार से ज्यादा पौधे लगाने की मांग की गई है। जुलाई में पौधरोपण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का हरियाली बचाने में यह बड़ा योगदान होगा। ये पौधे ग्राम सभा, जंगल, सामुदायिक केंद्र, कृषि भूमि, निजी भूमि, शिक्षण संस्थानों और चिकित्सालयों में रोपे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस बार मेरठ जिले को 18 लाख पौधे लगाने का निर्देश दिया है। डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि पौधरोपण से पहले सर्वे कराया गया था कि ग्राम पंचायतों में किसान कितने पौधे लगाना चाहते हैं। पूरे जिले में सर्वे के बाद सबसे ज्यादा 10 लाख 45 हजार से ज्यादा पौधों की डिमांड किसानों द्वारा की गई है। किसानों से छह प्रकार की जमीन पर पौधरोपण के लिए प्रपत्र भरवाए गए हैं। इसमें ग्राम सभा की जमीन, जंगल की जमीन, सामुदायिक केंद्र, कृषि भूमि, निजी भूमि, एजूकेशन और चिकित्सालय शामिल हैं। 400 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में इन जमीनों पर किसान 10 लाख 45 हजार से ज्यादा पौधे रोपेंगे। पूरे जिले की बात करें तो वन विभाग को इस बार 18 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि चार लाख 61 हजार पौधे वन विभाग लगाएगा। बाकी पौधे दूसरे विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। अच्छा कार्य करने वाले किसानों को प्लांट गार्जियन का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जुलाई में पौधे रोपे जाने शुरू हो जाएंगे।
11 नर्सरी में तैयार कराए पौधे
18 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिलने के बाद डीएफओ ने जिले में 11 नर्सरी में 21 लाख 41 हजार से अधिक पौधे लगवाए हैं। इनमें चार नर्सरी मुजफ्फरनगर सीमा पर बड़ी नहर के पास सलावा, अहमदाबाद, जटपुरा पूठखास, संजय वन, एक किठौर में, एक हस्तिनापुर वन क्षेत्र में तरबियतपुर जनूबी गांव के जंगल में और चार हस्तिनापुर इलाके में शामिल हैं।
विज्ञापन

किसानों की भूमिका अहम
पौधे लगाने में सबसे ज्यादा 10 लाख 45 हजार से ज्यादा डिमांड किसानों की तरफ से आई है। किसान प्रकृति को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। अच्छा कार्य करने वाले किसानों को विभाग सम्मानित करेगा। - अदिति शर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें