फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर दिव्यांगों को मिलेगी मतदान के दौरान सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना तहसील ने भी जारी किया फोन नम्बर
विज्ञापन

फोन पर दिव्यांग वोटर आईडी नम्बर बताकर वोटर लिस्ट में खुद को करा सकेंगे टैग
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें सुविधाएं देने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कस ली है। दिव्यांगों को वोटर आईडी नम्बर के जरिए उन्हें वोटर लिस्ट में टैग कर लिया जायेगा ताकि चुनाव के दौरान उन्हें मतदान करने में कोई समस्या न आए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक दिव्यांगों को वोटर लिस्ट में टैग करने के लिए जिले पर ही व्यवस्था थी। हालांकि मवाना तहसील अंर्तगत आने वाले दिव्यांगों को टैग किया जायेगा। इसके लिए तहसील ने मोबाइल नंबर 9720441772 जारी किया है। जिस पर दिव्यांग वीआरसी को फोन करके अपना वोटर आईडी नम्बर बताकर खुद को वोटर लिस्ट में टैग करा सकेंगे। एसडीएम मवाना ने बताया कि इससे बूथों पर दिव्यांगों की संख्या उपलब्ध होने से वहां वॉलिंटियर की तैनाती की जा सकेगी। वॉलिंटियर दिव्यांगों को मतदान कराने में सहायता करेंगे। वहीं, बूथों पर अधिक दिव्यांग होने की स्थिति में व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर हर हाल में होगी बिजली व्यवस्था
बकाया बिल जमा नहीं करने के कारण सर्व शिक्षा अभियान अंर्तगत आने वाले प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलों में बिजली के कनेक्शन कटे हुए हैं। चुनाव के दौरान गांव-देहात में इन स्कूलों में बूथ बनाएं जाएंगे। ऐसे में यहां बिजली की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। एसडीएम मवाना ने बताया कि चुनाव होने के कारण हर हाल में यहां 10 एवं 11 अप्रैल को बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बिजली निगम को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें