फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में बाजार बंद, चौराहे पर फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला में बाजार बंद, चौराहे पर फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दौराला व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने पाकिस्तान की अर्थी निकालकर दौराला चौराहे पर पुतला फूंका। दौराला व्यापार संघ ने रविवार को बाजार में एनाउंसमेंट कर सोमवार को बाजार पूर्णत बंद रखने का ऐलान किया था। सोमवार सुबह से ही पूरा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान व भाजपा नेता अजय भारद्वाज के नेतृत्व में पाकिस्तान की अर्थी निकाली और पूरे बाजार में जुलूस निकालते हुए दौराला चौराहे पर पहुंचे। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेता अजय भाराला भारद्वाज ने कहा कि हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत बेकार नही जायेगी। आज पूरा देश शहीद के परिवारों के साथ है और सरकार इस मामले में कड़ी कार्यवाई करे ताकि पाकिस्तान और आतंकवादी भविष्य में ऐसी किसी घटना के बारे में सोच भी ना सकें। इस दौरान अध्यक्ष हरपाल चौहान ने कहा कि इस घटना से पूरा देश गुस्से में है हर कोई बदला चाहता है। इस दौरान विहिप नेता राधेश्याम अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज, सभासद राकेश गुप्ता, जितेंद्र कांबोज, सचिन उपाध्याय, मनेंद्र भराला व चौधरी अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें